जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

कोरबा 09 फरवरी 2026/विभागीय गतिविधियों के प्रचार प्रसार एवं पशुपालकों को पशु पालन की ओर रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को गा्रम सलियांभाठा कोरबा में जिला स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के उन्नत नस्ल के पशु पक्षियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनी आयोजित हुई। कार्यक्रम में पशुपालकों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पशुपालको ंद्वारा अपने पशु पक्षियों का प्रदर्शन किया गया। उन्नत पशुओं हेतु पशुपालकों को प्रोत्साहन स्वरुप अथितियों के करकमलों से पुरुस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम विकासखंड कोरबा अर्तत ग्राम सलिहाभांठा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अथिति के रुप में जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, फूलसिंह राठिया विधायक विधानसभा क्षेत्र रामपुर, अध्यक्षता श्रीमती अमिलाबाई कंवर संरपंच ग्राम सलिहाभांठा, विशिष्ट अथिति के रुप में विनय कंवर अध्यक्ष जिला गौधाम समिति, श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, सदस्य जिला पंचायत कोरबा, श्रीमती बिजमोती राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा के आथित्य में संपन्न हुआ।