छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: खेलवृत्ति हेतु आवेदन

दुर्ग, 09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों से खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह खेलवृत्ति विगत वर्ष 2024-25 में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत 25 वर्ष तक की आयु के ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय/राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में सीनियर, जूनियर या सब-जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया हो। एकल व दलीय खेलों में वास्तविक रूप से उक्त प्रतियोगिता में खेले हुए खिलाड़ी पात्र होंगे जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ पदाधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र राज्य खेल संघ से प्रमाणिकरण सहित जिला कार्यालय/संचालनालय में जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 (कार्यालयीन समय तक) निर्धारित की गई है। आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।