स्कूली बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री को सुना
कोण्डागांव, 06 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधिककरी श्रीमती भारती प्रधान की उपस्थिति में जिला कोण्डागांव अंतर्गत परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें कोण्डागांव जिले के पीएमश्री विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोण्डागांव एवं उच्च प्राथमिक शाला आडकाछेपड़ा के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा 2026 का 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण कलेक्टर श्रीमती पन्ना के साथ देखा और परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला मिशन समन्वयक ईमल सिंह बघेल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती शीला शार्दुल एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे।
