शारदा मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 25 से
महासमुंद। तुमगांव रोड स्थित मां शारदा पीठ परिसर में 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। नगर में पहली 51 ब्राम्हणों द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण का मूलपाठ पारायण कराया जाएगा। यज्ञ के कथा प्रवक्ता स्वामी कृष्ण देवाचार्य महाराज श्रीधाम वृंदावन उत्तरप्रदेश होंगे। वहीं संयोजक आचार्य श्रवण कुमार शास्त्री पुजारी शारदा मंदिर होंगे। कथा में पोथी एवं यजमान बनने के लिए मा शारदा मंदिर के पुजारी श्रवण कुमार शास्त्री से सम्पर्क किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे भव्य झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिलाएं लाल व पीली साड़ी परिधान में शामिल होंगी। 25 दिसंबर को श्रीमद भागवत महात्म्य, 26 को व्यास नारद संवाद, परीक्षित जन्म, शुकदेव का आगमन, 27 को कपिल, देवहूति संवाद, ध्रुव चरित्र, अजामिलोपाख्यान, 28 को गजेंद्र ग्राह चरित्र, श्रीराम जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव, 29 को कृष्ण बाल लील, चिरहरण लीला, गोवर्धन पूजा, 30 को रूखमणी कृष्ण विवाह, 31 को सुदामा चरित्र, अवधूत उपाख्यान, कथा विराम, सहस्त्रधारा, तुलसी वर्षा एवं 1 जनवरी को विशाल हवन भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई है। आयोजन समिति द्वारा यजमान बनने लोगों से अपील की गई है।
