युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने की कोशिश

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

कांग्रेस नेता के करीबी पर 57 लाख की देनदारी का आरोप
महासमुंद। कांग्रेस के पूर्व विधायक के करीब ठेकेदार से 57 लाख रुपये की लेनदारी के चलते एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में युवक का दाहिना हाथ कट गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बीती रात बेलसोंड़ा रेलवे ट्रैक पर हुई, जहां बेमचा निवासी लोकेश चंद्राकर (27) ने यह आत्माघाती कदम उठाया।
रेलवे आरपीएफ ने तत्काल सिटी कोतवाली को सूचना दी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से लोकेश को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लोकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे महासमुंद के आर.एल.सी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोकेश अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा है।
लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर. चंद्राकर ने बताया कि लोकेश पिछले पांच सालों से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में विभिन्न निर्माण कार्य कर रहा था। अविनाश पर लोकेश के 57 लाख रुपये बकाया थे। दीपावली के बाद से लोकेश पैसों को लेकर काफी परेशान था, क्योंकि उसे मार्केट में निर्माण सामग्री और लेबर का भुगतान करना था। अविनाश चंद्राकर बकाया राशि देने में टालमटोल कर रहा था और उसके फोन भी नहीं उठा रहा था, जिससे लोकेश अत्यधिक दबाव में था। लोकेश ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें 57 लाख रुपये की लेनदारी का जिक्र किया है। लोकेश के पिता ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लोकेश बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोकेश मचेवा में स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य देखने निकला था। इसके बाद रात साढ़े 10 बजे हादसे की जानकारी मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक लोकेश खुदकुशी की कोशिश करने से कुछ घंटे पहले फोन पर अविनाश चंद्राकर से बात का काॅल रिकॉर्ड में लोकेश रोते हुए अविनाश से कहता है कहा सरकार। अविनाश रायपुर में होना बता रहा है। जिस पर लोकेश कहता है मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि भगवान मेरा परीक्षा ले रहा है या आप मेरा परीक्षा ले रहे हो। अविनाश कहता है एक तरफ से परीक्षा ही समझ। लोकेश ने कहा पेमेंट आ गया है 5-6 दिनों से लगा रहा हूं फोन ही नहीं उठाते। अविनाश ने अब क्या समझ आया। लोकेश कहता है मैं तो मरने के लिए निकला हूं और क्या समझ में आएगा। इस पूरे मामले में लोकेश पिता ने फोन काॅल रिकॉर्ड, सुसाइड नोट, डायरी में लेनदेन का हिसाब और अविनाश चंद्राकर के खिलाफ एक लिखित शिकायत पुलिस को दी है। बता दे कि ठेकेदार अविनाश चंद्राकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के बहुत ही करीब माने जाते हैं। इस मामले में अविनाश चंद्राकर से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा है।
भोला प्रसाद चंद्राकर का आवेदन मिला है। कांट्रेक्टर अविनाश चंद्राकर के साथ काम करता था। उनसे 56 लाख लेना था और देने में हिल हवाला करने के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया आपसी पैसे की लेनदेन का सिविल मामला है।
प्रतिभा पाण्डेय
एडिशनल एसपी, महासमुंद