विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सूरजपुर/14 दिसंबर 2025/विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस स्वास्थय और न्याय के समन्वय के रूप में मनाते हुए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला चिकित्सालय सूरजपुर में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजबनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहारपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैयाथान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमकोला एवं ग्राम पंचायतों में वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं चिकित्सा संबंधी राज्य शासन की ओर से संचालित योजनाओं और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती विनीता वार्नर के सक्रिय मार्गदर्शन एवं सुश्री पायल टोपनो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, व्यवहार न्यायाधीश  हिमांशु पाण्डा ने अपने संबोधन विश्वव्यापी स्वास्थ्य दिवस मनाने के उद्देश्य को बताते हुए कहा स्वास्थ्य से बडा कोई धन नही, स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी हम दूसरे कामों को करने में सक्षम होते हैं। उन्होने स्वस्थ रहने हेतु योग करने की अपील की एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के कानूनी प्रावधानों को अत्यंत सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि किसी किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या आने पर समस्या के समाधान हेतु नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सम्पर्क किया जा सकता है जहां हर प्रकार की सलाह एवं सहायता निःशुल्क प्राप्त होती है।
इस अवसर पर श्रीमती इंदिरा चौबे महिला संरक्षण अधिकारी सूरजपुर ने अपने उद्बोधन में कहा आज भी हमारे समाज में लड़कियों के जन्म और लडका लडकी में भेद करने की भावना व्याप्त है । उन्होंने आगे नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए कहा योजना का उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना और बालिका भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं के जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच लाना है। उन्होने इसके अतिरिक्त महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अजय मरकाम मुख्य सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सूरजपुर, चिकित्सालय के अन्य स्टाफ, अधिकार मित्रगण, महिला बाल विकास विभाग के सहयोगी स्टाफ, सूरजपुर ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं शामिल रहे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन अधिकार मित्र  सत्य नारायण ने की।