विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में किया गया संशोधन, नवीन तिथि जारी
21 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
उत्तर बस्तर कांकेर, 12 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रारंभ किया गया है। आयोग द्वारा पूर्व में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन करते हुए समय-सीमा बढ़ाकर नवीन संशोधित तिथि जारी किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार मतदाताओं से गणना पत्रक प्राप्त करने की तिथि 11 दिसम्बर से बढ़ाकर 18 दिसम्बर 2025 किया गया है। इसी प्रकार मतदाता सूची का प्रारंभिक (प्रारूप) प्रकाशन 16 दिसम्बर के स्थान पर 23 दिसम्बर तथा 14 फरवरी के स्थान पर समयावधि बढ़ाते हुए 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी के साथ दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। ईआरओ द्वारा नोटिस जारी करने एवं सुनवाई 23 दिसम्बर से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
