देवभोग में 15 एवं फिंगेश्वर में 16 को आयुष स्वास्थ्य शिविर

गरियाबंद, 12 दिसम्बर 2025/ जिले में द्वितीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला के तहत विकासखंड देवभोग में 15 दिसम्बर 2025, सोमवार को तथा विकासखंड फिंगेश्वर में 16 दिसम्बर 2025, मंगलवार को आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। दोनों ही स्थानों पर शिविर प्रातः 10ः00 से अपराह्न 04ः00 बजे तक आयोजित होगा।विकासखंड फिंगेश्वर में यह शिविर ग्राम पंचायत अरंड के सामने तथा विकासखंड देवभोग में खुटगांव में आयोजित किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी पद्धति के विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेंगे। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।