खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार स्थापना हेतु आवेदन
सूरजपुर/11 दिसंबर 2025/ छ.ग. खादी तथा ग्रोमोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण, शहरी क्षेत्रो में कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। अतः वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के माध्यम से आवेदन जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना – राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना है। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के अजा./अजजा. एवं अपिव वर्ग को सेवा क्षेत्र (सायकल रिपेरिंग, मोटर सायकल रिपेरिंग, मोबाईल रिपेरिंग, इलेक्ट्रानिक रिपेरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी, विडियोग्राफी, टेन्ट हाउस, कम्प्यूटर सेन्टर, होटल इत्यादि) के लिये रू 01 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र (दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, हालर मिल, फ्लोर मिल, सिलाई सेन्टर, अगरबत्ती निर्माण, बांस उद्योग इत्यादि) के लिये 03 लाख तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है। जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं लगाना होता है।
’ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना -’ केन्द्र शासन (भारत सरकार) की योजना है। इस योजनान्तर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र में 20 लाख तक की परियोजनायें स्वीकार होती है। जिसमें समान्य वर्ग के पुरूष हितग्राही को 25 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों तथा महिलाओं को 35 प्रतिशत मार्जिंग मनी (अनुदान राशि) उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में समान्य वर्ग के पुरूष हितग्राही को 10 प्रतिशत एवं अन्य वर्गों एवं समान्य वर्ग के महिला हितग्राही को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान विनियोजित करना होता है।
पी.एम.ई.जी.पी. योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन www.kviconline.gov.in\pmegp portal में किया जा सकता है।
इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज पासपोट साईज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (अंकसूची) ग्राम पंचायत अनापत्ति एवं जनसंख्या प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य दस्तावेज आवश्यकतानुसार देवें।
अधिक जानकारी के लिए स्वरोजगार हेतु आवेदन प्रेषित करने उपसंचालक खादी ग्रामोद्योग शाखा जिला पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर में प्रत्यक्ष, दूरभाष 78989-85218 एवं कार्यालय सहायक 93408-75298 पर सम्पर्क कर सकतें है।
