झींगादोर में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सूरजपुर/11 दिसंबर 2025/   कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलग्रहण विकास घटक 2.0) के तहत ग्राम पंचायत झींगादोर विकासखंड प्रतापपुर में वाटरशेड महोत्सव 2025 का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत 9 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत करसु के स्कूल से प्रारंभ हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को प्रभात फेरी, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया, इसी क्रम में श्यामनगर के स्कूल में प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम कराए गए, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिताओं में भागीदारी की गई। विद्यार्थियों को जल संरक्षण से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। इसका उद्देश्य ’’जल है, तो जीवन है’’ के आधार पर जल को बचाना है। और इसी तारतम्य में जलग्रहण समिति ग्राम पंचायत झींगादोर में आज मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला पोर्ते विधायक प्रतापपुर की आतिथ्य में अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की वंदना करते हुए प्रारंभ की गई वंदना उपरांत 3 कार्यों का लोकार्पण करते हुए 4 कार्यों का भूमि पूजन कराया गया। ग्रामीणों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता कराते हुए प्रथम द्वितीय पुरस्कार का वितरण कराया गया। वाटरशेड महोत्सव के स्मृति चिन्ह स्वरूप मोमेंटो का वितरण किया गया। हितग्राहियों को 1 नग मिनी राइस मिल और 2 नग मिनी फ्लोर मिल का वितरण कराया गया। 25000-25000 के किए गए डीबीटी के हितग्राही को चेक दिए गए, जलसंरक्षण के संबंध में लोगो को जागरूक करते हुए अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जनभागीदारी कप 2025 में सम्मिलित होने हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम से किसानों को वर्षभर सिंचाई जल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे वे एक से अधिक फसल लेकर अपनी खेती को मजबूत और लाभकारी बना सकेंगे। कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने हेतु जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े,  लवकेश पैकरा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।