मुस्लिम मनिहार बिरादरी बिलासपुर की वार्षिक सभा में नई कार्यकारिणी बनी

पार्षद मुस्ताक खान बने छत्तीसगढ़ मुस्लिम मनिहार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष (नायब सदर
महासमुंद। छत्तीसगढ़ मुस्लिम मनिहार बिरादरी वेलफेयर सोसायटी की अहम वार्षिक सामान्य सभा बिलासपुर के मेमन जमात हॉल में आयोजित हुई। बिरादरी के सदस्यों ने मिलकर अपने हालात, विकास और एकजुटता पर गहन विचार-विमर्श किया।सभा में पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया और नई कार्यकारिणी समिति का ऐलान हुआ, जो आगामी वर्षों में बिरादरी के हित और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी। महासमुंद के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद मुस्ताक खान वारसी को प्रदेश उपाध्यक्ष (नायब सदर )चुना गया। श्री वारसी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर मनिहार बिरादरी के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेते हुऐ कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य मुस्लिम मनिहार जमात के विकास पर कार्य करना तथा सर्व समाज के लोगो के साथ भाईचारा और सद्भाव बनाये रखना होगा उन्होंने सभी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करने की बात कही।