मॉर्निंग वॉक निकले युवक को बाइक की ठोकर से घायल

महासमुंद। मॉर्निंग वॉक पर गया एक युवक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को ग्राम पड़कीपाली निवासी कृष्णचंद बरिहा ने बताया कि 07 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे उसका बेटा मनोज कुमार बरिहा अपने दोस्तों कोमल निषाद, डोलामणि चौधरी के साथ में मॉर्निंग वॉक करते पड़कीपाली नाला की ओर जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 06 जीजी 5805 के चालक ने ठोकर मार दिया, जिससे मनोज बरिहा के सिर व बांये पैर में चोटें आई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125 (ए), अन्य विधान व धाराएं 184 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।