भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला संगठन द्वारा 10 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नवनियुक्त महासमुंद जिला संगठन प्रभारी जयंती पटेल के प्रथम जिला आगमन के पर रखी गई है। जिला स्तर पर परिचयात्मक,संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर इस बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।
बैठक दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, महासमुंद में सम्पन्न होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, निगम एवं आयोगों के अध्यक्ष, नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष–महामंत्री, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य तथा सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष–महामंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, महामंत्री थानसिंह दीवान एवं जीतेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने और जिले में पार्टी की आगामी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
