नपाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष यादव का हुआ आतिशी स्वागत

महासमुंद। खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम महासमुंद आगमन पर स्थानीय ओवर ब्रिज के समीप नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। श्री साहू ने भव्य ग़जमाला पहनाकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री यादव का स्वागत, सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला संगठन श्री यादव के नेतृत्व में एकजुट होगा। तथा आगामी विस चुनाव में जिले के चारों विधान सभा कांग्रेस के झोली में आएगी। स्वागत के दौरान आतिशबाजी, ढोल ताशे, डीजे की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारे लगाकर श्री यादव व कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, साैरभ लोधी युकां विधानसभा अध्यक्ष, युवा नेता आकाश ठाकुर, मैंडी साहू युकां नेता झलप, कान्हा प्रधान, बिट्टू साहू, मनीष यादव, हितेश शर्मा, मनोज यादव, दिपेश ध्रुव, सितेश साहू, आयुष भोसले, रमेश राव, फलेंद्र निषाद, आदेश राठाैर, मनोज पटेल, पुष्कर साहू, अब्दुल सुफियान, सम्मी खान, मनोज पटेल, अरूण हियाल, संकेत इंगोले, बिल्लू सोनी, खिलेश चंद्राकर, तुलाराम साहू, पदुम आदि उपस्थित थे।