दावा रहित जमा राशियों के लिए 12 को जिला स्तरीय मेगा शिविर

गरियाबंद में 29 हजार खातों की 6 करोड़ राशि के निपटान का लक्ष्य
गरियाबंद 09 दिसम्बर 2025/वित्त मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा भारत के 100 जिलों में दावा रहित जमा राशियों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार 12 दिसम्बर 2025 को सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 तक किया जाएगा। जिसमंे छत्तीसगढ़ राज्य से गरियाबंद जिले को चयनित किया गया है। गरियाबंद जिले में कुल 29 हजार 91 खातों में 6 करोड़ रूपयें से अधिक की राशि जमा है। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक दावा रहित जमा राशि को उनके सही दावेदारों को प्रदान किया जाना है और अधिक से अधिक आवेदनों का निपटान किया जाना है।