प्राकृतिक आपदा, 20 लाख की आर्थिक सहायता
कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 5 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम बहीगांव निवासी गायत्री मण्डावी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिता सुरेश मण्डावी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, फरसगांव तहसील के ग्राम मोदे निवासी बेदबती की खेत के मेड़ पर बने गड्ढे पर सिर के बल गिर जाने से नाक एवं मुंह में पानी भरने से मृत्यु होने पर पुत्री प्रियंका उर्फ पिंकी, योगिता, पुत्र योगेश और ईवान को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, माकड़ी तहसील के ग्राम बुडरा निवासी रोशनलाल पाण्डे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता उषा पाण्डे, पिता विश्राम पाण्डे को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, कोण्डागांव तहसील के ग्राम गिरोला निवासी अनतराम नेताम की दीवार गिरने से दबकर मृत्यु होने पर पत्नी सुनीता नेताम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, बड़े राजपुर तहसील के ग्राम कुर्रूभाट निवासी रमशीला की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पति जससिंह को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
