प्राचार्यों की विभागीय समीक्षा बैठक सीईओ ने ली

कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई की अध्यक्षता में सोमवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संयुक्त संचालक श्री एच. आर. सोम उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के एजेण्डा में जर्जर शाला भवनों की जानकारी, विभागीय पोर्टल में मूलभूत प्रविष्टि की जानकारी, शौचालय निर्माण व मरम्मत की अद्यतन जानकारी, जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही न्योता भोज की जानकारी, सायकल वितरण की जानकारी, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ हरित विद्यालय, बिल्डथान पर चर्चा त्रैमात्तिक परीक्षाफल शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा की गई और ई-विद्या से पढ़ाई, परख की परीक्षा की तैयारी, वार्षिक परीक्षा की तैयारी, अपार आई डी, यू-डाईस की जानकारी एवं अन्य मुद्दो पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपार आई डी एवं जाति प्रमाण पत्र यू-डाईस से संबंधित प्रगति पर विशेष ध्यान हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती शीला शार्दूल एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।