ये विकसित भारत का बजट : पीएम मोदी

लोकसभा में मंगलवार को पेश हुए आम बजट पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। पीएम मोदी ने कहा है कि ये भारत को को विकास की राह पर ले जाने वाला बजट है। केंद्रीय बजट 2024-25 पर पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में सरकार ने ‘रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की है। इससे रोजगार के कई अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत, सरकार उन लोगों को पहला वेतन देगी जो नए हैं। कार्यबल में प्रवेश से गांवों के युवा प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत देश की शीर्ष कंपनियों में काम कर सकेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस बजट में छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों की प्रगति का नया रास्ता मिलेगा। बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी, यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ आया है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब बिना गारंटी के 20 लाख का लोन मिलेगा। बजट मिडिल क्लास को मजबूत करने वाला है।बजट से युवाओं को अवसर मिलेंगे। पीएम मोदी ने इस बजट को गांव, किसान और गरीब लोगों का बजट बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट पिछड़ों और महिलाओं को आगे बढ़ाने वाला बजट है। बजट से नौकरी बढ़ेगी और स्वरोजगार भी बढ़ेगा। पीएम मोदी ने बजट पर कहा कि युवाओं को पहली जॉब की पहली सैलरी सरकार देगी। टॉप कंपनी में पहली नौकरी भी सरकार देगी।

ये विकसित भारत का बजट : पीएम मोदी