आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2025। दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत तहसील राजनांदगांव अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने पर 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से जलने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 50 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशुकोठा क्षति होने पर 3 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।