बंग समिति का 20 से सार्वजनिक काली पूजा

महासमुंद। बंग भवन महासमुंद में बंग समिति महासमुंद के तत्वावधान में सार्वजनिक काली पूजा समिति महासमुंद की बैठक विजय पाल एवं डॉ. विजय विश्वास की अध्यक्षता में हुई। सार्वजनिक काली पूजा उत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिटी स्पोर्ट्स क्लब महासमुंद में होगी। सार्वजनिक काली पूजा तीन दिवसीय होगी। 20 अक्टूबर को काली पूजा, 21 अक्टूबर को दर्शनार्थ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 22 अक्टूबर विसर्जन कार्यक्रम होगा। महासमुंदवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन का 35वां वर्ष है। काली पूजा उत्सव के सफल संयोजन के लिए सार्वजनिक काली पूजा समिति का गठन किया गया है। संरक्षक निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका, डा. एचएस गुरुदत्ता, जसबीर मक्कड़, शुभ वर्मा, अध्यक्ष संदीप घोष, उपाध्यक्ष पंकज घोष, विशाल दास, सुभाष बोस, राजा मोहतो, अभिजीत बोस, सन्नी घोष, सचिव आशीष बोस, कोषाध्यक्ष मत्युंजन बोस, संचालक मंडल विजय पाल, अजय विश्वास, डॉ.विजय विश्वास, बरूण दास, समीर समददार, समीर चौधरी, संजय घोष, शिवा बेनजी, नितेंद्र बेनर्जी, राहुल चौधरी, पाल ज्योतिष चौधरी, सलील चौधरी, महेश पाल, सुबीर, प्रमुख सलाहकार मनोहर पींचा, जय चोपडा, राजेश लूनिया. अमृत शर्मा, हेमंत इराबक, सुरेश नसीने, हलघर चंद्राकर, डॉ. शेषनारायण गुप्ता, महामंत्री तापस मिस्त्री, विमल मिरघा, गिरीश बोस, डॉ. हिंगेन बागची, अचिंतो बेनर्जी, विश्वनाथ राय, निर्मल विश्वास, लक्ष्मण खान, रोबिन समद्दर, दीपांशु घोष, अभिषेक घोष, प्रियांशु विश्वास, जयस विश्वास शामिल हैं।