विधानसभा के 2 प्रमुख मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

महासमुंद। महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 02 प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसमें भलेसर – कनेकेरा – महादेवघाट मार्ग और ग्राम चिंगरौद से हथखोज मार्ग शामिल है। इस सौगात के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विष्णुदेव के सुशासन में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति तेज हो गई है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि भलेसर – कनेकेरा – महादेवघाट मार्ग जिसकी लंबाई 1.40 किलोमीटर है, इसके निर्माण के लिए 261.48 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यह मार्ग आगे गरियाबंद जिले से जुड़ती है। साथ है कनेकेरा में कनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की कतार लगती है। अब नए मार्ग के निर्माण के बाद ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में श्रावण मास होने के कारण भीड़ बढ़ जाती है। इसी प्रकार ग्राम चिंगरौद से हथखोज मार्ग जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है, इसके लिए 300.55 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यह मार्ग भी आगे गरियाबंद जिले को जोड़ती है। साथ ही काफी समय से इस मार्ग के लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। ग्राम बम्हनी में भी श्रावण मास में बम्हनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मार्ग के निर्माण से आवागमन में समस्या नहीं होगी।
सुशासन के संकल्प के साथ हो रहा कार्य
विकास कार्य की स्वीकृति पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है। राज्य के हर वर्ग गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के विकास के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं।
गांव हो या शहर हर क्षेत्र में विकास
विधायक सिन्हा ने कहा कि सुशासन सरकार में गांव, शहर सभी जगह विकास हो रहे हैं। गांव में पहुंच मार्गों के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बारिश में होने वाली आवागमन की समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा है। किसानों की आय बढ़ रही है, माताओं – बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान, हाईटेक लाइब्रेरी खोले जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को राज्य में ही बेहतर शिक्षा मिल सके।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.