कार्यशाला 22 को
गरियाबंद 19 सितम्बर 2025/रैम्प योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर जुड़ने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में जेम पोर्टल पर पंजीकरण और निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास एवं डिजिटल ब्रांडिंग, एमएसएमई इकाइयों के लिए सरकारी लाभों की जानकारी, ई-कॉमर्स मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी कर्मचारी तथा इच्छुक उद्यमी एवं लाभार्थी भाग ले सकते है।
