विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए डॉ. चोपड़ा
महासमुंद। अपना मार्केट में बुधवार को छत्तीसगढ़ मेशन मजदूर संघ के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा के दौरान पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विमल चोपड़ा शामिल हुए। डॉ. चोपड़ा ने कहा विश्वकर्मा जयंती भारत में एक महत्वपूर्ण दिवस है, जो हर साल मनाया जाता है। यह – दिन भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें हिंदू धर्म में निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सोने की लंका के निर्माण करने का श्रेय दिया जाता है। विश्वकर्मा जयंती के दिन लोग औजारों और मशीनों की पूजा करते हैं और भगवान विश्वकर्मा से अपने काम में सफलता और समृद्धि की कामना करते हैं। यह दिन उत्पादन और राष्ट्रीय समृद्धि के लिए एक संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, महेंद्र सिका शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा, जितेंद्र साहू भाजपा नेता, शरद मराठा प्रभारी आईटी सेल भाजपा, पार्षद पीयूष साहू, खेलावन यादव व अन्य रहे।
