सेवा पखवाड़ा अभियान : समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
गरियाबंद 17 सितम्बर 2025/ कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में सेवा पखवाड़ा 2025 अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तिथि पर कराना सुनिश्चित करें। जिसमें 17 सितम्बर को विभागीय मान्यता प्राप्त अनुदानित संस्थाओं में खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 21 सितम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद में नशामुक्ति केन्द्र के हितग्राहियों के साथ नशामुक्त मैराथन का आयोजन होगा। इसके अलावा 27 सितम्बर को समस्त जनपद पंचायतों में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों का पेंशन, यूनिक आईडी सत्यापन तथा स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर और दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों का सहायक उपकरण हेतु आंकलन, मापन परीक्षण शिविर लगाए जायेंगे। 28 सितम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज गरियाबंद में जिला मुख्यालय गरियाबंद अंतर्गत दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों का सहायक उपकरण हेतु आंकलन, मापन परीक्षण शिविर का आयोजन एवं 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ऑक्सन हॉल गरियाबंद में वृद्धजनों का सम्मान एवं मेडिकल जांच शिविर लगाये जायेंगे।
