प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत ’अंगीकार अभियान 2025’ के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति गठित
बालोद, 16 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत ’अंगीकार अभियान 2025’ के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा समिति के अध्यक्ष होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक समिति के सदस्य होंगे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद मोबिन अली को सचिव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दल्लीराजहरा भूपेन्द्र वाडेकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुरूर श्रीनिवास पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अर्जुंदा चंद्रकांत शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा अरविंद योगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डौण्डी संतोष देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डौण्डीलोहारा राजेश बैनर्जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती किरण पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पलारी गिरीश साहू समिति के सदस्य होंगे।
