रविशंकर-यतियतनलाल सम्मान के लिए आ‌वेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2025। राज्य स्तरीय पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान एवं यतियतन लाल सम्मान सम्मान के लिए पात्र आवेदकों से प्रविष्टि आमंत्रित किया गया है। इसके तहत आवेदन पत्र 22 तक कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा ’’पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान’’ सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किये गये अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार हेतु राज्य के एक व्यक्ति, एक संस्था के चयन हेतु सर्व संबंधितों से 22 सितम्बर को सायं 5 बजे तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। उक्त पुरस्कार के तहत् 02 लाख रुपये चयनित व्यक्ति,संस्था को नगद,सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी। उक्त पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु व्यक्ति, संस्था का पूर्ण परिचय, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए किये गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति एवं प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं, ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति तथा यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम, मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख इत्यादि प्रविष्टि में उल्लेख करना होगा।