महिला केन्द्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा
महिला केन्द्रित योजनाओं, नीतियों, विधानों, अधिनियम, प्रगति और योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही
गरियाबंद 04 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला केन्द्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन 2 सितम्बर से 12 सितम्बर तक रखा गया है। इसी कड़ी में फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत लफंदी एवं छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोंड तथा गरियाबंद ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलकर्रा स्कूल में महिला केन्द्रित विषयों पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजन किया जा रहा है। डीपीओ पाण्डेय ने बताया कि देश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न महिला केन्द्रित योजनाओं, नीतियों, विधानों, अधिनियम, प्रगति और योजनाओं के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब और सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाते हुए महिला केन्द्रित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, कानूनों, सामाजिक समानता, तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए किशोरियों और महिलाआंे में मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देकर विशेष ध्यान रखते हुए महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर की रोकथाम एवं शीघ्र पहचान करने के बारे में स्वास्थ्य टीम के द्वारा जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं का शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) कि जिला मिशन समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाओं जैसे महिला हेल्प लाइन नं. -181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, बाल विवाह, कार्य स्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा 2005, सखी वन स्टॉप सेन्टर, गुड टच बेड टच, साइबर से संबंधित हेल्प लाइन नं. 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण केन्द्र के जेण्डर विशेषज्ञ पदमनी दीवान, श्रीमती अर्चना ठाकुर, वित्तीय साक्षरता श्रीमती श्वेता शुक्ला कार्यालय सहायक, सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती सुमन तिवारी, श्रीमती रूपमती वर्मा पैरामेडिकल, आर.एच.ओ. श्रीमती संतोषी ध्रुव, शिक्षकगण, ग्रामीण महिलाओं का विशेष योगदान रहा।