ऑनलाईन आवेदन 5 तक

गरियाबंद 22 अगस्त 2025/ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, छुरा, राजिम, मैनपुर, देवभोग, धुरवागुड़ी एवं झाखरपारा में शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्याधारी आवेदकों से ऑनलाइन गुगल लिंक के माध्यम से 5 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। ऑनलाईन आवेदन के लिए लिंक जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल एवं सहायक ग्रेड 03 के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती होगी। पद विवरण एवं योग्यता संबंधी अन्य जानकारी जिले के वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।