पार्षदों ने गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री नवीन मारकण्डेय एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के नगर आगमन पर नगर पालिका कार्यालय के सामने नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पवन पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, पार्षदगण मनीष शर्मा, पियूष साहू, सीता डोन्डेकर, पप्पू ठाकुर, सोनाधर सोनवानी, राजू चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, भाजपा कार्यकर्तागण राहूल चन्द्राकर, शरद मराठा, रेखा देवार, पंकज कसना, समसु खान, पुष्पा चन्द्राकर ने जोशिला स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि अनुराग सिंहदेव का छ.ग. गृह निर्माण मंडल कैंपस में एक पेड़ माॅं के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में आगमन हुआ था।