जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
राजनांदगांव 21 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
