शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में छात्रसंघ का गठन
महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज छात्र संघ का गठन पश्चात शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य श्रीमती शोभा सिंहदेव ने नए पदाधिकारियों को नियमों व अनुशासन बनाए रखने के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शाला नायक अहिल्या साहू, उपशाला नायक गरिमा भारती, सचिव अनमोल यादव एवं अन्य सदस्यगण जाग्रति चक्रधारी, हीना मारकंडे, विकास चंद्राकर, कमला, शुभम विश्वास, हितेश चंद्राकर, उर्वशी यादव, प्रयाग चंद्राकर, दिगेश्वर धीवर आदि चुने गए। इन सभी पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रक्रिया का पालन करते हुए किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिका हेमलता ठाकुर, राजकुमारी पटेल, रुकमनी साहू, मोनिका, सुधा, नीतू बिसेन, कल्पना, लोकेश यदु, संतोष चंद्राकर उपस्थित रहे।
