एनएचएम कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को 10 सूत्रीय माँगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य मांग संविदा कर्मियों का स्थायीकरण, ब्लॉक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड-पे निर्धारण, वार्षिक मूल्यांकन में पारदर्शिता, 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, भर्ती में आरक्षण, मानवता आधारित अनुकंपा नियुक्ति, छुट्टी और मातृत्व सुविधाएं, स्थानांतरण नीति, और आकस्मिक दुर्घटना राहत जैसी प्रमुख मांग शामिल है।
संघ ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग की नीतियों में समानता और सम्मानपूर्ण व्यवहार हो तथा अन्य योजनाओं की तरह एनएचएम कर्मियों को भी उनका हक मिले। संघ के अनुसार इन मांगों के पूरा होने से राज्य के 16 हजार से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संघ में मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष रामगोपाल खुंटे, सुरेंद्र चंद्राकर बीपीएम तुमगांव, मनीष भारद्वाज ब्लॉक अध्यक्ष, कमला तांडी जिलाध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, सुभाष पटेल सक्रिय सदस्य, धनेश्वर सिदार सह सचिव पिथौरा, खुशबू पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ पिथौरा, मारकीना भारद्वाज, श्वेता मार्कंडेय, शत्रुघन साहू, रविंद्र कश्यकार, शिवम दुबे, ओम पटेल आदि उपस्थित रहे।