बुधिया का श्रमिक कार्ड बनने से मिलेगा योजनाओं का लाभ

मोहला 26 जून 2025। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत घावड़ेटोला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आए ग्राम गिधाली निवासी महिला श्रमिक श्रीमती बुधिया बाई मंडावी को तत्काल उनकी मांग पर श्रमिक कार्ड प्रदाय किया गया। महिला श्रमिक ने बताया कि वे और उनका पति दोनों मजदूरी का काम करते हैं। श्रम कार्ड नहीं होने के चलते उन्हें श्रम विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। आज उन्होंने शिविर में आकर श्रम कार्ड बनाने संबंधी आवेदन प्रेषित किया। उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर तत्काल श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड बनाकर प्रदान किया गया है। इससे उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना को जनजाति समुदाय के लिए एक कारगर और सार्थक शिविर बताया है।