शाला प्रवेशोत्सव, विधायक होंगी शामिल
कोण्डागांव, 26 जून 2025। विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 27 को कोण्डागांव विकासखण्ड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहिकोंगा में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी द्वारा किया जाएगा।
