महिला आयोग की सुनवाई, ऑनलाइन गेमिंग एप्प का मामला, डीएसपी को जांच के आदेश

दंतेवाड़ा, 25 जून 2025। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक एवं सदस्यगण श्रीमती दीपिका शोरी, श्रीमती ओजस्वी मंडावी, श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की।
सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में ऑनलाइन गेमिंग एप्प खेलों में ठगी का प्रकरण प्रकाश में आया। इसके तहत आवेदिका ने शिकायत दर्ज किया कि अनावेदिका ने अपने खाते पर जून 2024 से मार्च 2025 तक 10 लाख रुपये फोन पे के माध्यम से लिया हुआ है और वह पैसे वापस नहीं कर रही है। इस संबंध में आवेदन में आवेदिका का खाता नंबर एवं ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की फोटो कॉपी आवेदन के साथ संलग्न किया गया। इसके अनुसार इस पैसे के जमा होने की बात अनावेदिका स्वीकार करती है किंतु वह यह दलील दे रही है कि यह पैसा मोबाइल ऑनलाइन गेमिग एप्प खेलों में लगाया गया था। जो आवेदिका के कहने पर लगाया था। आवेदिका का कहना है कि अनावेदिका ने उससे अपने घर की परेशानी बताकर उधार मांगा था, और मांगने पर पैसा वापस नहीं दे रही थी और पैसा वापस करने के नाम पर आवेदिका को डरा धमका कर फिर से उससे पैसे मांग रही है। इसके तहत महिला आयोग ने इस पूरे मामले में बड़े अपराधिक षड्यंत्र की बात को स्वीकार करते हुए अनावेदिका का मो०न. तथा आवेदिका का मोबाइल नंबर कि कम्पिल्ट ट्रांजेक्शन, चैटिंग तथा साइबर थाना से इनके लोकेशन की जांच कराया जाना को आवश्यक बताते हुए तथा आवेदिका और अनावेदिका का मोबाइल जब्ती का आदेष देते हुए दोनों मोबाइल डीएसपी आकांक्षा सिंह ठाकुर को सुपुर्द किया। इसके तहत वह इस पूरे प्रकरण की पुलिस सघन जांच करके इसकी जांच रिपोर्ट आयोग को भेजेंगी। इसके अलावा इस मामले में आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मडावी के माध्यम से आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक द्वारा रिपोर्ट लिया जाएगा। और की गयी एफआईआर की प्रति आयोग को प्रेषित की जाएगी। इस मामले में आवेदिका और अनावेदिका का विस्तृत बयान लिया जाएगा तत्पश्चात् अनावेदिका को नारी निकेतन में रखे जाने का आदेश दिया गया इस मामले में प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आयोग द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।