24 को घीना में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन
बालोद, 23 जून 2025। बालोद जिले में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन मंगलवार 24 जून को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद भोजराज नाग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर करेंगी। समारोह में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
