जवाहर नवोदय विद्यालय में सामग्री की आपूर्ति के लिए 7 जुलाई तक निविदा आमंत्रित

नारायणपुर, 23 जून 2025। सत्र 2025-26 के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु विभिन्न भण्डार सामग्री की आपूर्ति जैसे यूनिफॉर्म, बिस्तर, फर्नीचर, किराना सामान, सब्जी, बेकरी सामग्री, नॉन वेज आइटम, स्टेशनरी, खेलकूद सामग्री, प्रयोगशाला सामग्री, भवन मरम्मत संधारण सामग्री तथा कार्य जैसे हेयर कटिंग, यूनिफॉर्म सिलाई, धुलाई, प्रेस इत्यादि संलग्न करने के लिए अधिकृत पंजीकृत डीलर, निर्माता, आपूर्तिकर्ता एवं कंपनियों से मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र, दस्तावेज 500 रूपये प्रति सेट के हिसाब से प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर के कार्यालय से 23 से 7 जुलाई तक कार्यालयीन दिवस में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Narayanpur/en/Tender/Tender-Forms/ से भी डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, निविदा प्रपत्र जमा करते समय निविदा प्रपत्र की लागत के रूप में प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में प्रति सेट 500 रूपये की राशि जमा करनी होगी।
पूर्ण रूप से सीलबंध निविदाएं मय अर्नेस्ट मनी का डिमांड ड्राफ्ट, (प्राचार्य जनवि, नारायणपुर (छ.ग.) के पक्ष में), प्राचार्य के कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई दोपहर 1 बजे तक है। सीलबंध निविदाए भौतिक रूप से या पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट द्वारा भी भेजा जा सकता है। निर्धारित तिथि समय के बाद प्राप्त निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा। निविदाएं 7 जुलाई अपरान्ह 03 बजे क्रय सलाहकार समिति द्वारा प्राचार्य के कार्यालय कक्ष में खोली जाएंगी।