दुर्ग के दो तस्करों से साढ़े 16 लाख का गांजा बरामद

मालवाहक वाहन के चेंबर में 110 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहा था
महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक मालवाहक वाहन में बने चेंबर से 110 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे कीमत साढ़े 16 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा ला रहे दुर्ग के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग के टाटा डीआई वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 2991 में अवैध रूप से गांजा रखकर बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रहे हैं।इस सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ पूरी टीम ने नेशनल हाईवे 353 राजिम रोड मोड़ के पास नाकाबंदी किया। कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 2991 आते हुए देखा, जिसे रोका गया। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। उन दोनों से पूछताछ में अपना नाम शाहरूख खान पिता शेख मुस्ताक खान (29) घासीदास नगर जामुल थाना, जिला दुर्ग और आकाश कोसरे पिता कार्तिक राम कोसरे (20) घासीदास नगर जामुल थाना जिला दुर्ग का निवासी होना बताया। दोनों पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। जब टीम ने वाहन के पीछे डाला (ट्राली) के समतल भाग के निचे चेंबर की तलाशी ली तो खाकी रंग के टेप से टैपिंग किया हुआ कुल 110 पैकेटों में प्रत्येक पैकेट में 01-01 किलो गांजा कुल 110 किलो गांजा मिला। आरोपी ने पूछताछ में गांजा ओडिशा से भिलाई, दुर्ग में बिक्री करने ले जाना बताया। पुलिस टीम ने गांजा समेत वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इन्हें भी पढ़े