विभिन्न पुरस्कार हेतु आवेदन 26 तक

नारायणपुर, 13 जून 2025// छत्तीसगढ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडियों, प्रशिक्षकों तथा निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षको और निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाडी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरूष खिलाडियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों तथा निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हे शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों से वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौथे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि, डाईट मनी एवं नगद राशि प्रदान किए जाने हेतु 26 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ी इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन अवधि में कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।