माहेश्वरी पंचायत ने बाबा रामदेव मंदिर में धूमधाम से मनाया महेश नवमीं पर्व

महासमुंद। महेश नवमीं के अवसर पर माहेश्वरी पंचायत, युवा मंडल, महिला मंडल एवं बालिका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माहेश्वरी समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर में वंशोत्पत्ति पर्व के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम भगवान महेश का अभिषेक पूजन एवं महाआरती की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिल्दा प्रदेश उपाध्यक्ष छग प्रादेशिक माहेश्वरी सभा डॉ रमेश भट्टर, विश्वनाथ राठी रायपुर, प्रदेश खेल मंत्री छग प्रादेशिक माहेश्वरी युवा मंडल संगठन, ज्योति लढ्ढा अध्यक्ष महिला मंडल महासमुंद, अध्यक्षता पन्नालाल चांडक अध्यक्ष माहेश्वरी पंचायत, विशेष अतिथिगण देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद, द्वारकादास चांडक उपाध्यक्ष माहेश्वरी सभा धमतरी जोन, पारस चांडक सचिव माहेश्वरी पंचायत, ताराचंद चांडक प्रदेश कार्यकारी सदस्य छग प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, मूलचंद लढ्ढा कार्यक्रम संयोजक धमतरी जिला जोन, श्याम राठी अध्यक्ष महेश युवा मंच, सचिव गौरव राठी, उमा चांडक महिला संगठन कोषाध्यक्ष धमतरी जिला जोन, चंदा टावरी सचिव, स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल मंच पर अतिथि बतौर उपस्थित थे।
महेश नवमीं पर्व पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से बाजा-गाजा के साथ निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर मंदिर में विसर्जित हुई। शोभायात्रा में भगवान महेश की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इस दौरान चौक चौराहों में आतिशबाजी और समाजजनों के द्वारा जलपान व्यवस्था रखी थी। छग कृषि एवं बीज निगम आयोग के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं भाजपा नेताओं ने डॉ अंबेडकर चौक में शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में लक्की ड्रा निकाला गया। जिसमें एक ही परिवार को तीन लक्की ड्रा प्राप्त हुआ। लक्की ड्रा में प्रथम स्थान कंचन राठी, द्वितीय संतोष राठी, तृतीय बृजमोहन राठी रहे और समाज के होनहार युवा 10वीं, 12वी., उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।