संत आनंद महाराज का 3 से सत्संग व श्रीराम कथा
महासमुंद। ऋषिकेश वाले स्वामी ब्रम्हचारी संत आनंद महाराज का 3 से 9 जून तक सत्संग एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के चन्द्रशेखर साहू ने बताया कि स्वामी का मुख्यालय ऋषिकेश है। स्वामी पूरे वर्षभर भारत भ्रमण कर सत्संग करते हैं। इस समय वे छत्तीसगढ़ में 2 माह का समय दे रहे हैं।
स्वामी जी का प्रवचन प्रतिदिन प्रात: 5 से 6. 30 तक सरस्वती शिशु मंदिर भलेसर मार्ग प्रांगण में होगा। प्रात: 6. 30 बजे से 7 बजे तक संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे से 3. 30 बजे तक भजन व दोपहर 3. 30 से 6. 30 तक सत्संग एवं श्रीराम कथा होगी। सत्संग एवं आध्यात्मिक चर्चा के लिए स्वामी रात्रि 8. 30 से 9. 30 तक समय देंगे। उक्त कार्यक्रम स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक में तय की गई। बैठक में समिति के भूपेन्द्र राठौर, बद्री प्रसाद महेश्वरी, चंद्रशेखर साहू, तिलक साव, हेमंत सिन्हा, गौकरण साहू, राजेश डड़सेना, चंद्रबदन मिश्रा, राधेश्याम सोनी, अश्वनी तिवारी, उमेश भारतीय गोस्वामी, धर्मेन्द्र डड़सेना, चेतन प्रसाद साहू, परमेश्वर डड़सेना, चंदन डड़सेना, छन्नूलाल साहू, छगन श्रीवास, केवल साहू उपस्थित थे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है।