आरागाही, बरतीकला व ककना में समाधान शिविर, शिकायतों व मांगों का समाधान कर साझा की गई जानकारी

बलरामपुर 28 मई 2025। शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन के द्वारा पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिले में भी आम नागरिकों एवं ग्रामीणों के मांग, शिकायत एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में जिले के वाड्रफनगर के बरतीकला में समाधान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए में ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का समाधान कर जानकारी साझा की गई।
विकासखण्ड वाड्रफनगर के कलस्टर ग्राम हायर सेकेण्डरी स्कूल बरतीकला में आयोजित शिविर में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते शामिल हुईं। शिविर में वासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनता के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी और उनके आवेदनों के आधार पर उनके समस्याओं का निपटारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता को अवगत कराया कि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों के शीघ्र निराकरण को लेकर आश्वस्त किया गया।