ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चे
कोण्डागांव, 28 मई 2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 से 5 जून के मध्य ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कोण्डागांव के बच्चे तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। ऑडिटोरियम के पास स्थित स्वीमिंग पूल में सुबह 7 से 8 बजे बालिकाएं एवं शाम 4-5 बालकों को प्रशिक्षको द्वारा तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
