बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, दूरभाष नम्बर-07856-252412 जारी

दंतेवाड़ा, 27 मई 2025। संयुक्त जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा (बाढ़ व ओलावृष्टि) से राहत एवं बचाव के लिये जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बाढ़,अतिवृष्टि तथा आंधी-तूफान से हुई क्षति की जानकारी एवं तत्काल राहत व्यवस्था कार्य हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगाई गयी है। जिसके अन्तर्गत कर्मचारियों हर्षित गौतम, सन्ना राम कुंजाम, चन्द्र गुप्त, नीलेश्वर कुमार ध्रुव, दाऊ कल्याण सिंह, विक्रम सिन्हा, बसन्त यदु, राम जी नाग तथा अनिल कवासी की रोस्टर अनुसार दायित्व सौंपा गया है। उपरोक्त कर्मचारी उल्लेखित समयावधि में जिला कार्यालय दंतेवाड़ा के नियंत्रण कक्ष क्रमांक 137 में उपस्थित रहेंगे। और कार्यवधि में दूरभाष से प्राप्त होने वाली जानकारी एवं सूचना तत्काल संबंधित विभाग, संबंधित अधिकारियों को देंगे। कन्ट्रोल रूम में ड्यूटी लगाए गए कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी किया जायेगा। इस अवधि में अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही जिला स्तरीय बाद आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी (राहत शाखा) बीआर ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर दंतेवाड़ा (मोबाईल नंबर 9617536306) एवं सहायक नियंत्रण प्रभारी जितेन्द्र बैस, सहायक ग्रेड-02, कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें दंतेवाड़ा (मोबाईल नम्बर 9406110620) को नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर-07856-252412 रहेगा।