महुआ शराब जब्त

महासमुंद। बलौदा पुलिस ने ग्राम हरिबनपुर के आगे तालाब के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति के कब्जे से 35 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि सुकड़ा निवासी लखपति बरिहा (30) से 35 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।