4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद 15 मई 2025/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर तहसील के फिंगेश्वर निवासी 46 वर्षीय राधाबाई सोनवानी की कुंआ में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन चन्द्रहास कुमार को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
