जगभाठा सिरसिदा और पेण्डरवानी में 16 को ’समाधान शिविर’

बालोद, 15 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार 16 मई 2025 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के जगभाठा सिरसिदा एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पेण्डरवानी हायर सेकण्डरी स्कूल मैदान में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि समाधान शिविर में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जगभाठा सिरसिदा में ग्राम ओटेबंद, डौकीडीह, खप्परवाड़ा, सिरसिदा, परसदा डंग, देवरी (क), अर्जुनी, गोरकापार, पांगरी, सुखरी, तमोरा, सिर्री, तिलोदा, साजा, भेण्डरा, कचान्दुर के निवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के हायर स्कूल मैदान पेण्डरवानी के समाधान शिविर में ग्राम देवकोट, गंगोरीपार, बासीन, परसुली, डढारी, खुंदनी, पेरपार, अकलवारा, सरबदा, फागुन्दाह, दर्रा, कंवर के निवासियों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।