ग्रामीण जल आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
एमसीबी 12 मई 2025/जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायतकृतिलौली, फुलझर, संबोरा, गड़वार एवं मलकड़ोल में किए गए कार्यों का निरीक्षण 10 मई 2025 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस निरीक्षण में विभाग के कार्यपालन अभियंता ओंकार सिंह, सहायक अभियंता जयंत कुमार चंदेल, उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक (ISA) निहाल डिक्सेना एवं जिला परियोजना समन्वयक (IEC) नवीन कुमार शामिल हुए।
निरीक्षण के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित सोलर संयंत्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। ज़मीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन कर, मिशन के सुचारू संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और सतत जल आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
