आयुष्मान आरोग्य मंदिर मद्देड़ को राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रमाणीकरण में मिला प्रथम स्थान
बीजापुर 07 मई 2025/ जिला बीजापुर के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर मद्देड़ (भोपालपटनम) में गुणवत्ता पूर्व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय मूल्यांकन 04 अप्रैल 2025 एवं 05 अप्रैल 2025 को आयुषमान आरोग्य मंदिर मददेड़ का राष्ट्रीय NQAS मूल्यांकन डॉ. प्रभावती रेड्डी (कडपा आन्ध्रप्रदेश) एवं डॉ० देवेन्द्र कुमार बिट्टोरिया (झाँसी, उत्तरप्रदेश) के द्वारा छः विभागो का मूल्यांकन किया गया। इनमें मातृ एवं शिशु सेवाएं प्रसव, टिकाकरण, नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, लैब सर्विसेस, ओ.पी.डी., आई.पी.डी., दस्तावेजों का रखरखाव, अस्पताल की साफ-सफाई तथा मरीजों का फिडबैक को आधार मानकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मद्देड़ को 92.92 प्रतिशत अंक प्रदान किया गया,
कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन तथा डॉ. बी.आर. पुजारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर के नेतृत्व में वरुण साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम जिला बीजापुर, डॉ० विकास गवेल (खण्ड चिकित्सा अधिकारी बीजापुर) डॉ० के० चेल्लापत्ती राव, (खण्ड चिकित्सा अधिकारी भोपालपटनम) एवं मानसी ताटपल्ली (डी.पी।एम।ओ।) के मार्गदर्शन एवं WHO, UNICEF के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मद्देड के डा. पूजा कश्यप (चिकित्सा अधिकारी) प्रभारी गायत्री गुरला (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) एवं समस्त कर्मचारीयों व मितानीनों का योगदान रहा।
