बालोद में रक्तदान शिविर 8 को
बालोद, 07 मई 2025। भारतीय रेड क्राॅस सोसायटी जिला बालोद द्वारा कल 08 मई को विश्व रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर बालोद में प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ ही रक्तदाता संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
